फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेले में 54 कंपनियां आई, 4768 को मिला रोजगार, खिल गए चेहरे

विज्ञापन
रोजगार मेला के काउंटर में पंजीकरण कराते युवा। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शनिवार को आयोजित रोजगार मेले में 54 कंपनियों ने 4,768 अभ्यर्थियों का चयन किया। अतिथियों के हाथों 10 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे गए।
विज्ञापन

मुख्य आकर्षण कौशल विकास केंद्र की प्रदर्शनी रही। इसके अतिरिक्त खादी ग्रामोद्योग विभाग ने स्वरोजगार के लिए सरकारी योजनाओं, बड़ौदा ग्रामीण बैंक ने मुद्रा योजना के साथ ही स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराने के बारे में जानकारी दी। खाद्य एवं प्रसंस्करण विभाग ने भी प्रदर्शनी लगाई।
मेले में सरेनी विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, श्रम सेवायोजन एवं कामगार आयोग के सदस्य सुशील गुप्ता, संयुक्त निदेशक लखनऊ मंडल एससी तिवारी, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय लखनऊ के उपनिदेशक मयंक गंगवार, कौशल विकास केंद्र के सीईओ जेआर सिंह, आईएमसी के चेयरमैन सुरेशचंद्र गुप्ता, आईआईए के अध्यक्ष अविचल खुबेले, राजकीय आईटीआई गोराबाजार के प्रधानाचार्य आरएन त्रिपाठी, महिला शाखा की प्रधानाचार्य नूपुर कश्यप की उपस्थिति में मेले का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें