फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले अमेठी सिर्फ वोट मांगने आते थे सांसद, स्मृति ईरानी ने राहुल का नाम लिए बगैर बोला हमला

विज्ञापन
लोगों को संबोधित करतीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
परशदेपुर (रायबरेली)। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गुरुवार को सांसद राहुल गांधी का नाम लिए बगैर उन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अमेठी लोकसभा और सलोन विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने एक ऐसा समय भी देखा है, जब सांसद पांच साल में वोट मांगने आते थे। आपकी दीदी ने पहले जो वादा किया था, उसे निभा रहीं हैं। तब से आज की अमेठी में बहुत फर्क आ गया है।
विज्ञापन

उन्होंने यह बातें गुरुवार को सलोन विधानसभा क्षेत्र के स्वर भारती विद्यालय, महावीरन भीटा परशदेपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहीं। उन्होंने 6.46 करोड़ की सड़कों और पुल का लोकार्पण व शिलान्यास कर सलोन विधानसभा क्षेत्र की जनता को नए साल का तोहफा भी दिया।
महिला एवं बाल विकास और वस्त्र मंत्री ने कहा कि अमेठी वर्षों से सांसद का इंतजार करता रहा है। लोग सांसद से संपर्क नहीं कर पाते थे। अमेठी लोकसभा व सलोन विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने मुझे दीदी से सांसद बनाया।
विज्ञापन

मैं अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों को प्रणाम करती हूं। सलोन विधानसभा क्षेत्र के लोग परेशान थे। पर पीएम मोदी व मुख्यमंत्री योगी ने नौजवानों को रोजगार और शिक्षा उपलब्ध कराई। छत विहीन परिवारों को आवास दिलाया।
किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि की योजना से लाभान्वित किया। सलोन विधानसभा क्षेत्र के 55 हजार किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि का पैसा भेजा गया। कोविड महामारी में भी भाजपा सरकार ने सलोन विधानसभा क्षेत्र में 30 हजार महिलाओं के जन-धन खाते में पांच सौ रुपये हर महीने भेजे।
उन्होंने कहा कि सलोन विधानसभा क्षेत्र में पिछले दिनों मैंने प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी तब वहां देखने को मिला कि जनता बेहिचक अपनी शिकायतें लेकर आई। जिसका समाधान कराया गया।
कार्यक्रम को राज्यमंत्री सुरेश पासी, सलोन विधायक दल बहादुर कोरी, नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार कौशल, एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया और भाजपा सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। समारोह में डीएम वैभव श्रीवास्तव, एसपी श्लोक कुुमार, एसडीएम सलोन दिव्या ओझा, पूर्व विधायक गजाधर सिंह, ब्लॉक प्रमुख उदय विक्रम सिंह, अभय प्रताप सिंह, अखिलेश सिंह, बब्बन यादव, भोलानाथ तिवारी, सुखबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
मिलीं कई सौगातें
केंद्रीय मंत्री ने स्वर भारती विद्यालय महावीरन भीटा परशदेपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 11 किमी. की 10 सड़कें एवं एक सेतु (पुल) का लोकार्पण व शिलान्यास किया। परशदेपुर ननौती मार्ग से बरावां डेढ़ किलोमीटर (87.45 लाख रुपये), सलोन-ऊंचाहार से जहानपुर संपर्क मार्ग (67.19 लाख रुपये) का लोकार्पण किया गया। इसके अलावा कई अन्य सड़कों और सेतु का लोकार्पण-एवं शिलान्यास किया गया।
ब्लॉक प्रमुख पर जबरन कब्जा करने की शिकायत
परशदेपुर कस्बे के विपिन कुमार ने ब्लॉक प्रमुख छतोह सुखबीर सिंह पर अपनी जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया। विपिन ने कहा कि तहसील प्रशासन भी ब्लॉक प्रमुख की मदद कर रहा है। विपिन की यह शिकायत सुनकर केंद्रीय मंत्री अवाक रह गईं। उन्होंने जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। उधर, ब्लॉक प्रमुख का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। उन पर लगाए गए आरोप झूठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें