फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष घोषित, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर देने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मंगलवार को नए ब्लॉक अध्यक्ष घोषित कर दिए। सांसद सोनिया गांधी के प्रतिनिधि केएल शर्मा ने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों के साथ भुएमऊ गेस्ट हाउस में बैठक की और संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की। सांसद प्रतिनिधि ने ब्लॉक अध्यक्षों से कहा कि एक माह के भीतर न्याय पंचायत अध्यक्ष और ग्रामपंचायत अध्यक्ष का चयन कर जिला कमेटी को सूचित करें।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश महासचिव विवेकानंद पाठक, जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी, उपाध्यक्ष विजयशंकर अग्निहोत्री के अलावा कई ब्लॉक अध्यक्ष भी मौजूद रहें । जिनमें दीनशाह गौरा के दल बहादुर सिंह, रोहनिया के रतीपाल पासी, जगतपुर के ओमप्रकाश त्रिपाठी, ऊंचाहार के शंभूशरण पाल, हरचंदपुर के दिलीप तिवारी, खीरों के प्रियंका देवी, सतांव के अरुण यादव, महराजगंज के प्रदीप वर्मा, बछरावां के अवधेश चौधरी, शिवगढ़ के गौरव मिश्रा, सरेनी के गिरीश सिंह, डलमऊ के विनोद सिंह, लालगंज के कामता गौड़, राही के कामता नाथ सिंह व अमावां के अशरफ खान ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के तौर पर किया जाए।
वकार सिंहपुर, कमलेश अग्निहोत्री बने तिलोई के ब्लॉक अध्यक्ष
इन्हौना-जायस (रायबरेली)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अमेठी जिले के सभी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों की सोमवार को सूची जारी की। सिंहपुर से वरिष्ठ कांग्रेसी वकार अहमद व तिलोई ब्लॉक से कमलेश अग्निहोत्री को ब्लॉक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। नवागतक ब्लॉक अध्यक्षों ने संगठन को मजबूत बनाने की बात कही। उधर, मो. रुऊफ बहादुरपुर ब्लाक अध्यक्ष बनाए गए। अमेठी कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने बताया कि आने वाले पंचायत चुनाव से लेकर 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी पूरी दम खम के साथ मुकाबला करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें