फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पुलिसकर्मियों ने दंगाइयों को खदेड़ा

Sat, 09 May 2026 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण का पूर्वाभ्यास करते पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
रायबरेली। पुलिस लाइन में अचानक से कुछ दंगाइयों ने तोड़फोड़ करने की कोशिश की। हूटर बजते ही बचाव में पुलिसकर्मी पहुंच गए। उन्होंने दंगाइयों को लाठी मारकर खदेड़ दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने आंसू गैस के गोले दागे, हैंड ग्रेनेड छोड़े और रबर बुलेट का भी प्रयोग किया। मौका था शुक्रवार को पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण के पूर्वाभ्यास का।
विज्ञापन

पुलिस लाइन मैदान में आपात परिस्थितियों में बलवाइयों, अराजक तत्वों और गड़बड़ी फैलाने वालों से सख्ती से निपटने के लिए दंगा नियंत्रण का पूर्वाभ्यास किया गया। एसपी रवि कुमार की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों को आंसू गैस के गोले दागने, हैंड ग्रेनेड, रबर बुलेट का प्रयोग, वाटर कैनन से भीड़ को तितर-बितर करने का पूर्वाभ्यास किया। मॉक ड्रिल में पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाई गई थी। दंगाइयों की भूमिका भी कुछ पुलिसकर्मियों ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें