फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हस्तक्षेप के बाद कन्हैयालाल को आखिरकार मिले चार कंधे

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली)। आखिरकार सड़क किनारे लावारिस पड़े कन्हैया लाल के शव को चार कंधे नसीब हो गए। सम्मानजनक तरीके से उसका अंतिम संस्कार हो गया। मामले में पुलिस की भूमिका को लेकर आम जनता में जमकर सराहना हो रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे मद्दू मजरे अतरेहटा के रहने वाले कन्हैयालाल की चार-पांच दिनों से तबीयत खराब थी। घर में आगे-पीछे कोई नहीं था। गुरुवार देर शाम उसकी मृत्यु हो गई। आसपास के लोगों ने उसके भतीजे को खबर भी दी, लेकिन घंटों बीत गए, कोई उसे देखने तक नहीं आया।
कोतवाली प्रभारी रेखा सिंह जानकारी मिलते ही दरोगा जमुना प्रसाद तिवारी और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। कोतवाल के निर्देश पर उसके परिवारीजनों की तलाश की गई। पुलिस ने परिवारीजनों को बुलाकर शव का अंतिम संस्कार सम्मान से कराने के निर्देश दिए। इसके बाद उसे चार कंधे नसीब हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें