फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाकर युवती के साथ दुष्कर्म, 2018 से लापता थी, बाराबंकी से पुलिस ने खोज निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली)। 2018 से लापता एक युवती को पुलिस ने गुरुवार को बाराबंकी जिले से खोज निकाला। पूछताछ में युवती ने आरोप लगाया कि एक युवक ने उसे अपने घर में बंधक बना लिया था और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव के रहने वाले व्यक्ति ने 2018 में पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी बेटी घर से लापता हो गई। खोजबीन के बाद उसका कुछ पता नहीं चल पाया था। पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू की थी।
कोतवाल शरद कुमार ने मामले की नए सिरे से छानबीन कराई। पुलिस को जांच में पता चला कि लड़की बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र के नटवीरन गांव के रहने वाले राजबहादुर के घर में है। उपनिरीक्षक विकास चौधरी ने टीम के साथ गांव में छापा मारकर लड़की को खोज लिया।
विज्ञापन

साथ ही आरोपी राजबहादुर को पकड़ लिया। पीड़िता ने पुलिस को दिए गए बयान में आरोप लगाया है कि राजबहादुर जबरन उसे बहला-फुसलाकर दो साल पहले भगा ले गया था। अपने घर में बंधक बनाए हुए था और उसके साथ दुष्कर्म किया। कोतवाल का कहना है कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें