रायबरेली। पिछले आठ दिनों में एक भी कोरोना संक्रमित मरीज न मिलने के बाद गुरुवार को एक साथ चार नए केस सामने आ गए। चारों मरीज अस्पताल में इलाज कराने के लिए आए थे।
जांच में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद उन्हें रेलकोच कारखाने के एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि गुरुवार को जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 2146 लोगों की कोरोना की जांच की। इसमें 1501 लोगों की एंटीजन जांच की गई, जिसमें चार लोग कोरोना संक्रमित मिले।
पिछले आठ दिन बाद कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिले में अब तक संक्रमित पाए गए 5552 मरीजों में 5428 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। वर्तमान समय में 13 एक्टिव मरीज हैं। अब तक कोरोना संक्रमित होने के बाद 111 मरीजों की मौत हो चुकी है।