फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिन्हित किए जाएंगे मनचले, अब थानों पर बनेगा रजिस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
चिह्नित होंगे मनचले, थानों पर बनेगा रजिस्टर
विज्ञापन

रायबरेली। आधी आबादी को छींटाकशी से बचाने की मुहिम अब व्यापक स्तर पर शुरू होगी। इसके लिए न सिर्फ मनचले चिह्नित किए जाएंगे, बल्कि हर थानों पर एक अलग से रजिस्टर भी बनाया जाएगा।
इस रजिस्टर पर बकायदा मनचलों के नाम पते की जानकारी लिखी जाएगी। साथ ही लड़कियों से छींटाकशी कहां पर होती है, इसके लिए हॉट स्पॉट भी चिह्नित किए जाएंगे। पुलिस कर्मियों के हाथों में बाडी बर्न कैमरे भी होंगे।
विज्ञापन

इधर, महिला उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही हैं। कभी महिलाएं रेप का शिकार होती हैं तो कभी उनके साथ छींटाकशी की जाती है। ऐसा करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए जिले के 19 थानों में एंटी रोमियो स्क्वायड टीम का गठन किया गया है।
अब थानों पर बकायदा रजिस्टर बनाकर चिह्नित करके मनचलों के नाम पते की जानकारी लिखी जाएगी। शहर के साथ ही देहात क्षेत्रों में किस-किस स्थानों पर मनचले अक्सर लड़कियों से छींटाकशी करते हैं, इसके लिए हॉट स्पॉट चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं।
मनचलों पर नजर रखने के लिए पुलिस कर्मियों को बाडी बर्न कैमरे दिए जाएंगे। इस नई व्यवस्था को लागू करके उसे कसौटी पर खरा उतारने की जिम्मेदारी एएसपी शशिशेखर सिंह को दी गई है।
एंटी रोमियो स्क्वायड टीम में एक सब इंस्पेक्टर के अलावा दो-दो पुरुष और महिला शामिल किए जाएंगे। हर दिन टीम में शामिल पुलिस कर्मियों की ओर से कौन सी कार्रवाई की गई, इसकी मॉनीटरिंग की जाएगी।
कहीं पर छींटाकशी की शिकार पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई नहीं की गई तो संबंधित पुलिस कर्मी पर कार्रवाई भी होगी। पुलिस कार्यालय में एएसपी शशिशेखर सिंह ने सोमवार को एंटी स्क्वयाड टीम में शामिल पुलिस कर्मियों के साथ बैठक की।
महिला उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर नए सिरे से किस तरह कार्य करना है, इसको लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए। एएसपी ने कहा कि शहर व देहात क्षेत्रों में आने वाले डिग्री कॉलेजों, इंटर कॉलेजों के अलावा भीड़भाड़ वाले इलाकों पर अक्सर छींटाकशी की घटनाएं होती हैं।
कहां पर छींटाकशी की घटनाएं होती हैं, उसके हॉट स्पॉट चिह्नित किए जाएंगे। मनचलों को चिह्नित करके उनके नाम पते की जानकारी कर ली जाए और उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाए।
एएसपी ने कहा कि मनचलों को पहले चेतावनी दी जाए और बात न बने तो उनके खिलाफ केस दर्ज करके उन्हें जेल भेजा जाए। उन्होंने जोर दिया कि महिला उत्पीड़न की घटनाओं में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
महिला उत्पीड़न से संबंधित घटनाओं को लेकर सभी थानों पर एंटी रोमियो स्क्वॉयड टीम गठित करके अब इसे प्रभावी तरीके से लागू किया जा रहा है। मनचलों को चिह्नित करके उनके नाम पते के साथ एक रजिस्टर भी थाने पर बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

एसपी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि प्रयास है कि लड़कियों के साथ छींटाकशी जैसी घटनाएं न हो। यदि उनके साथ ऐसा कोई करेगा तो उसके खिलाफ केस दर्ज करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें