फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 6929 घरों में पहुंची पीएनजी, 14 काॅमर्शियल कनेक्शन

Fri, 14 Aug 2026 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर में 6929 घरों तक पीएनजी (पाइप नेचुरल गैस) पहुंच गई हैं। इसमें 2265 उपभोक्ता पीएनजी का उपभोग कर रहे हैं। 14 काॅमर्शियल पीएनजी कनेक्शन भी दिए गए हैं। बृहस्पतिवार को एडीएम सिद्धार्थ ने प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष पीएनजी की आपूर्ति के निर्देश दिए। उन्होंने समय से पीएनजी पाइनलाइन बिछाने का काम पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद क्षेत्र के प्रगतिपुरम, शिवाजी नगर, अनवर नगर, अली मियां कालोनी, एकता विहार, तुलसी नगर, अखिलेशपुरम, हनुमंतपुरम, इंदिरा नगर, विकास नगर, आचार्य द्विवेदी नगर में पीएनजी आपूर्ति हो रही है, जबकि निराला नगर, न्यू राना नगर, अमोल विहार, श्रीनगर, तिलक नगर, फिरोज गांधी नगर, मलिकमऊ कालोनी, जज कालोनी में पीएनजी आपूर्ति शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है।

शहर में अब तक 180 किमी पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है। 150 किलोमीटर लाइन बिछाने का काम चल रहा है। लाइन लाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई पेयजल लाइन को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी उबैदुर्ररहमान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें