फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: हरचंदपुर और सतांव के बीईओ से मांगा जवाब

Fri, 14 Aug 2026 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई जाने वाली पाठ्य पुस्तकों के संबंध में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान आधारित प्रशिक्षण जिलेभर में ब्लाॅक स्तर पर चल रहा है। इसमें शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण ठीक तरीके से चल रहा है या नहीं, यह जानने के लिए राज्य परियोजना कार्यालय से ऑनलाइन पर्यवेक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन


बीते मंगलवार को विकास क्षेत्र सतांव और हरचंदपुर में प्रशिक्षण का ऑनलाइन पर्यवेक्षण हुआ, जिसमें मिली खामियों को देखते हुए बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने स्थलीय निरीक्षण भी किया। बीएसए के स्थलीय निरीक्षण में दोनों जगह प्रतिभागी शिक्षकों को उपलब्ध कराई गई सामग्री मानक के अनुरूप नहीं मिली। समुचित भौतिक संसाधन भी उपलब्ध नहीं पाए गए, जिससे प्रशिक्षण की गुणवत्ता प्रभावित हुई।सत्र संचालन की कार्ययोजना प्रशिक्षण हाल में प्रस्तुत नहीं की गई।

बीएसए ने बताया कि हरचंदपुर में पेयजल के पर्याप्त इंतजाम नहीं मिले। शौचालय गंदा मिला। प्रशिक्षण कक्ष में स्मार्ट टीवी एवं प्रोजेक्टर नहीं मिला। बीएसए ने बताया कि इन खामियों को देखते हुए सतांव की खंड शिक्षा अधिकारी शीतल और हरचंदपुर के खंड शिक्षा अधिकारी अश्विनी से तीन दिन के भीतर जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन



लेखाकार गैरहाजिर, मांगा स्पष्टीकरण
रायबरेली। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सतांव में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान लेखाकार अंजलि अनुपस्थित पाई गईं। विद्यालय में उपस्थित न होने के संबंध में कोई अनुमति या अभिलेख भी नहीं मिला। बीएसए ने बताया कि लेखाकार से अनुपस्थिति के संबंध में तीन दिन के भीतर साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण मांगा गया है।

बीएसए ने वार्डन को भी निर्देश दिया कि विद्यालय की आवासीय और भोजन व्यवस्था को निरंतर सुव्यवस्थित रखें। छात्राओं की सुरक्षा, स्वच्छता और जरूरी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। बीएसए के निरीक्षण में सभी 100 छात्राएं उपस्थित मिलीं। उन्होंने विद्यालय में आवासीय कक्षों, परिसर की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, किचन एवं भोजन व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें