फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास के 35 अपात्रों से वसूले 14.70 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त पाने के बाद 35 लाभार्थी अपात्र घोषित कर दिए गए हैं। पात्रता जांच में लापरवाही बरतने के कारण ही अपात्रों को पात्र बना दिया गया था।
विज्ञापन

जांच में अपात्र पाए गए 35 लोगों से 14.70 लाख रुपये की वसूली कराकर विभाग के संबंधित खाते में धनराशि जमा करा दी गई है। कई और अपात्रों से भी वसूली की प्रक्रिया चल रही है। अपात्रों पर शिकंजा कसे जाने के बाद मनमानी करने वालों में हड़कंप मच गया है।
जिले में अपात्रों को पीएम आवास योजना का लाभ देने के लिए जमकर खेल हुआ। नियमानुसार जांच के बाद ही पात्रों को पीएम आवास के लिए पहली किस्त देने के आदेश हैं, लेकिन पात्रता के चयन में बरती गई मनमानी के कारण अपात्रों को भी पीएम आवास का लाभ दे दिया गया।
विज्ञापन

शिकायतें मिलने के बाद जांच कराई गई तो वर्ष 2020-21 में 22 और वर्ष 2021-22 में 13 लोग अपात्र पाए गए। अपात्र पाए गए लाभार्थियों से 14.70 लाख रुपये की वसूली की गई है।
विभाग ने मनमानी करते हुए छतोह ब्लॉक में राहुल, अंतिमा, महराजगंज ब्लॉक में गौरीशंकर, रोशन, ममता, जगजीवन, डीह ब्लॉक में संतराम, रेखा, अर्जुन निर्मल, गंगादेई, राजरानी, किरन, अख्तरीबानों, प्रेमनाथ, राजाराम, रामखेलावन, जगतपुर में राज किशोर सहित 35 अपात्रों को पीएम आवास की पहली किस्त दे दी गई थी। डीडीओ व डीआरडीए के परियोजना निदेशक एसएन चौरिसया ने बताया कि अपात्र पाए गए 35 लाभार्थियों से 14.70 लाख रुपये वसूले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें