फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल बताएं, टेक्सटाइल मिल किसने की बंद : स्मृति ईरानी

Wed, 22 Feb 2017 12:01 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
रायबरेली में जनसभा को संबोधित करती स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मंगलवार को मोदी को झूठा वादा करने वाला पीएम बताने पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर खूब बरसीं। उन्होंने कहा कि गरीब महिलाओं को रोजगार दिलाने के लिए टेक्सटाइल मिल शुरू की गई थी। राहुल बताएं कि टेक्सटाइल मिल (शीना होमटैक्स) को किसने बंद किया?, तब उनकी ही सरकार केंद्र में थी।
विज्ञापन


उड़ान अकादमी से यहां के लोगों को रोजगार मिलता, लेकिन कांग्रेस ने हिंदुस्तान के बजाय कनाडा की कंपनी को ठेका दे दिया। आईटीआई फैक्ट्री को बचाने का कार्य मोदी सरकार ने किया। गांधी परिवार ने विकास के नाम पर रायबरेली की जनता के साथ स्वयं धोखा किया है।

वे रायबरेली विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी अनीता श्रीवास्तव के समर्थन में बरगद चौराहा स्थित एक जनसभा को संबोधित कर रही थी। स्मृति ने कहा कि वर्ष 2013 में राहुल ने अमेठी-ऊंचाहार-सलोन रेलवे लाइन का शिलान्यास क्यों नहीं किया था। वर्ष 2014 चुनाव में फायदे के लिए इसका शिलान्यास कर दिया, लेकिन जमीन का अधिग्रहण नहीं किया।
विज्ञापन


मोदी सरकार ने रेलवे लाइन बिछाने के लिए न सिर्फ जमीन का अधिग्रहण कराया, बल्कि पैसा भी दिया। राजीव गांधी पेट्रोलियम संस्थान का शिलान्यास गांधी परिवार ने किया था, फिर भी पेट्रोलियम संस्थान शुरू नहीं हो पाया। दो साल में राजीव गांधी पेट्रोलियम को 360 करोड़ रुपये दिए।

राहुल अपने पिता का सपना पूरा नहीं कर पाए और मोदी पर ताना मारते हैं। आईटीआई फैक्ट्री बंद के कगार पर थी। तब कहां थे राहुल। मोदी की सरकार बनी तो हमने 500 करोड़ रुपये वेतन के लिए दिए। 1100 करोड़ रुपये इसलिए दिए, ताकि मिल को काम दिलाया जा सके।

उन्होंने यूपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यहां हर दिन महिलाओं को गुंडाराज का घूंट पीना पड़ रहा है। और राहुल को गुंडों का साथ पसंद है। इसलिए गठबंधन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें