फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी व ट्रंप दुनिया के लिए खतरा : लालू

Wed, 22 Feb 2017 12:01 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
लालू यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजद प्रमुख एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने मंगलवार को को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप तानाशाह हैं और दोनों से दुनिया को खतरा है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी काफी समय से अस्वस्थ हैं। इसके पीछे कोई साजिश तो नहीं है। इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


वे रायबरेली के हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के पहरखेरा मैदान, सलोन के ज्ञान भारती इंटर कॉलेज परशदेपुर और अमेठी के लढ़ाबाग मैदान में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। अपने चिर परिचित अंदाज में लालू ने कहा कि मोदी प्रधानमंत्री तरह-तरह के रंग-रूप बदलते हैं तथा झूठ बोलकर 2014 का चुनाव जीत गए।

मोदी अच्छे दिन की बात करते हैं, लेकिन अच्छे दिन कांग्रेस के समय में थे। मोदी ने जब लोगों के खाते में 15 लाख रुपये भेजने की बात कही थी, जब हमने सुनी तो सोचा कि यह कैसे हो सकता है। मेरे 9 लड़के व पत्नी राबड़ी समेत 11 लोग हैं।
विज्ञापन


ऐेसे में हमने कहा कि चलो मोदी बैठे-बिठाए करोड़पति बनाने जा रहे हैं। पीएम के रेनकोट के बयान पर कहा कि मोदी कितने लोगों के बाथरूम झांकेंगे। अब उनके पास कोेई काम नहीं बचा है। मोदी ने अचानक 500 व एक हजार के नोट को रद्दी बताकर गरीब तबके को हिला कर रख दिया।

बसपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के लिए कहा कि वह अपने शासनकाल में यादवों को लाठी से पिटवाकर जेल भेजती हैं। कहा, सपा के परिवार में कोई झगड़ा नहीं है। मुलायम सिंह मुखिया हैं। अखिलेश ने बहुत काम किया है।

कहा कि गठबंधन की सरकार में ही यूपी उत्तम प्रदेश बनेगा। यह चुनाव उतर प्रदेश का नहीं देश का भविष्य तय करेगा। नरेंद्र मोदी व अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रैम्प आपस में जुड़वा भाई है। बीजेपी सरकार हमेशा झूठे वादे कर जनता को बेवकूफ बना रही है व धर्म जाति के नाम पर बरगला रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें