फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 05 Oct 2025 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
दीनशाह गौरा क्षेत्र के इंटर कॉलेज में सम्मानित ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
गदागंज। इंटर कॉलेज गौरा में शनिवार को दो दिवसीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन किया गया। प्रतियोगिता में जीत के लिए खिलाड़ियों ने रेस ट्रैक पर पसीना बहाया। डिस्कस थ्रो और भाला फेंक की प्रतियोगिता में छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन


100 व 200 मीटर सीनियर बालिका संवर्ग की दौड़ में इंटर कॉलेज गौरा की राजकुमारी ने प्रथम और 400 मीटर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में अंकुर बालिका इंटर कॉलेज जलालपुर धई की लक्ष्मी ने द्वितीय व मोनिका ने तृतीय स्थान पर रहीं। इसी तरह 200 मीटर दौड़ में रानी द्वितीय, 400 मीटर सीनियर बालिका में बबीता प्रथम रहीं।

800 मीटर सीनियर दौड़ में बबीता प्रथम, मोनिका द्वितीय व गोल्डी तृतीय स्थान पर रहीं। 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बबीता प्रथम, प्रतिमा द्वितीय व कामिनी तृतीय नंबर पर रहीं। 3000 मीटर सीनियर बालिका दौड़ में काजल प्रथम, कामिनी द्वितीय, खुशी तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह लंबी कूद सीनियर वर्ग में रेशू प्रथम, प्रीति द्वितीय, मोनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाला व डिस्कस थ्रो में मोनिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


जूनियर बालिका संवर्ग की 100 मीटर दौड़ में नीतू मौर्य प्रथम, 200 मीटर दौड़ में आरती प्रथम, 400 मीटर दौड़ में रोशनी प्रथम, 800 मीटर जूनियर में महक प्रथम, 1500 मीटर दौड़ में रोशनी प्रथम, 3000 मीटर में पारुल प्रथम, लंबी कूद और डिस्कस थ्रो में रोशनी प्रथम, भाला फेंक में आरती प्रथम स्थान प्राप्त किया।

सब जूनियर बालिका संवर्ग में 100 व 200 मीटर दौड़ में शिवांशी प्रथम, 400 मीटर में पूजा, 600 मीटर में रेशू, गोला फेंक और डिस्कस थ्रो में विधि शुक्ला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इंटर कॉलेज गौरा के प्रधानाचार्य लाल संजय प्रताप सिंह व उप प्रधानाचार्य सुनील दत्त ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि सात व आठ अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में खेल कूद प्रतियोगिता होगी।

इस अवसर पर सभाजीत यादव, सुधींद्र कुमार पटेल, मुन्ना लाल, बृजेश कुमार मौर्य, कृपा शंकर, दिनेश चंद्र वर्मा, अशोक कुमार, राजेंद्र प्रताप सिंह, कमीक्षा प्रताप सिंह व अनिल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें