फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: वोटर लिस्ट में नाम बढ़ाने के लिए कल तक मौका

Sun, 05 Oct 2025 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2026 के लिए घर-घर जाकर मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम पूरा होने के बाद ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को छह अक्तूबर तक बढ़ा दिया गया है। बीएलओ अपने मोबाइल से छूटे पात्र लोगों के आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद उन्हें पुनरीक्षण का मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन



जिले की 980 ग्राम पंचायतों में पुनरीक्षण का 1510 बूथ लेवल ऑफीसर (बीएलओ) को सौंपा गया था। बीती 19 अगस्त से घर-घर जाकर वोटर बनाने का काम शुरू किया गया। 30 सितंबर को यह काम पूरा हो गया। शासन ने बीएलओ को छूटे लोगों के आवेदन करने का मौका दिया है। छह अक्तूबर तक मोबाइल से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

सहायक निर्वाचन अधिकारी विनायक शुक्ला ने बताया कि घर-घर जाकर सर्वे का काम पूरा हो चुका है। आयोग से ऑनलाइन आवेदन करने की मौका छह अक्तूबर तक बढ़ा दिया है। बीएलओ अपने मोबाइल से यह काम पूरा कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें