फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल की जगह भर दिया पानी, पेट्रोल पंप किया सील

Wed, 17 Aug 2016 11:40 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
पेट्रोल पंप - फोटो : demo
विज्ञापन
मोटल तिराहा निकट स्थित पेट्रोल पंप से डीजल भरवाना वाहन स्वामी को महंगा पड़ गया। डीजल भरवाने के बाद वाहन स्टार्ट नहीं हुआ। टंकी खोलकर देखने पर उसमें पानी भरा मिला। वाहन स्वामी की शिकायत पर डीएसओ ने मौके पर पहुंचकर पेट्रोल पंप को सील करते हुए बिक्री रोक दी।
विज्ञापन


लखनऊ-इलाहाबाद राजामार्ग पर बीपीसी कंपनी का पेट्रोल पंप है। बुधवार दोपहर मनिका रोड निवासी सत्येंद्र शुक्ला वाहन में डीजल भरवाने पहुंचे। डीजल भर जाने के बाद वाहन स्टार्ट करने लगे। कई बार कोशिश के बाद वाहन स्टार्ट नहीं हुआ।

इस पर उन्होंने जांच की तो टैंक में पानी भरा मिला। इसका विरोध जताते हुए जिला आपूर्ति विभाग को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे जिला आपूर्ति अधिकारी वीआर अहिरवार, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रविंद्र सिंह, आपूर्ति निरीक्षक मोबीनुद्दीन आदि ने जांच की, तो डीजल टैंक में पानी भरा मिला।
विज्ञापन


डीएसओ ने बताया कि उक्त पेट्रोल टंकी सरजूलाल रामजीवन लाल के नाम से है। पेट्रोल पंप को सील कर पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर रोक लगा दी है। कंपनी के अधिकारियों को नोटिस भेजा जा रहा है। पीड़ित व्यक्ति के नुकसान की भरपाई करा दी गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें