सुंदरगंज चौराहे पर जलती पिकअप।
- फोटो : RAIBARAILY
डीह (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में रविवार को एक पिकअप आग का गोला बन गई। चालक ने कूदकर जान बचाई। सूूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक वाहन का काफी हिस्सा जल चुका था। आग लगने की वजह शॉर्टसर्किट बताई जा रही है।
सलोन के पूरे पांडेय मजरे बिजवलिया गांव निवासी मुकेश कुमार अपनी लोडर को लेकर रायबरेली की ओर जा रहा था। तभी सुंदरगंज चौराहे के पास अचानक पिकअप में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। पिकअप चालक मुकेश ने वाहन से कूदकर जान बचाई।
डीह थानाध्यक्ष रवींद्र सोनकर ने पुलिस कर्मियों और दुकानदारों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पिकअप का ज्यादातर हिस्सा जल चुका था। थानाध्यक्ष का कहना है कि शॉर्टसर्किट से आग लगने की वजह सामने आ रही है।