फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: लालगंज में जाम से दो घंटे परेशान रहे लोग

Wed, 31 Dec 2025 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
लालगंज कस्बा में सड़क तक वाहन खड़े होने सड़क पर लगा भीषण जाम।
विज्ञापन
लालगंज। कस्बे में मुख्य सड़क पर मंगलवार दोपहर जाम लग गया। इससे वाहन चालक और राहगीर परेशान रहे। नई बाजार के पास जाम की शुरुआत हुई। बेहटा चौराहा से आचार्य नगर होते हुए मुख्य रोड पर स्टेट बैंक शाखा के पास मिलने वाली सड़क पर वाहन आड़े तिरछे फंस गए। इसके बाद यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
विज्ञापन


कुछ ही देर में आचार्य नगर रोड, अस्पताल मोड़ और करुणा बाजार चौराहे तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में एंबुलेंस, कार, बाइक और ई रिक्शा फंस गए। छोटे वाहन निकलने की कोशिश में और ज्यादा उलझते चले गए। कई राहगीर पैदल रास्ता खोजते नजर आए। बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ा। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने यातायात को संभालने का प्रयास किया, लेकिन वाहनों की बेतरतीब स्थिति के कारण आवागमन बहाल कराने में परेशानी से उनको भी जूझना पड़ा। दो घंटे बाद करीब ढाई बजे यातायात सामान्य हुआ।

व्यापारी नेता विवेक शर्मा, अप्पू शर्मा, रोहित सोनी, शिवम गुप्ता, रौनक भदौरिया, इंद्रेश सिंह, डॉ. राजू, जेपी सिंह व मदन ने यातायात व्यवस्था को लेकर की जा रही मनमानी पर नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि मेन रोड पर दिनभर भारी ट्रैफिक रहता है। नई बाजार क्षेत्र में कई सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय हैं। अस्पताल मोड़ से आचार्य नगर मोड़ तक सड़क के दोनों तरफ बाजार लगने से लोगों का आने-जाने में परेशानी से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन


एसडीएम मिथलेश त्रिपाठी ने बताया कि नगर की समस्या को लेकर नगर पंचायत के ईओ को निर्देशित किया गया है। जल्द मुनादी कराकर सड़क किनारे लगने वाली बाजार दूसरे स्थान पर शिफ्ट कराई जाएगी। इससे जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें