फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: जर्जर सड़क से लोग परेशान, प्रदर्शन

Sun, 13 Sep 2026 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
अमावां ब्लॉक क्षेत्र में सड़क की समस्या को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। 
विज्ञापन
अमावां। ब्लॉक क्षेत्र के मैनूपुर गांव में बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क की मरम्मत कराने की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि कई वर्षों से सड़क खराब होने के कारण आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मैनूपुर गांव वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी सड़क की बदहाली को लेकर चर्चित रहा था। उस समय ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना दिया था। चुनाव के बाद सड़क की मरम्मत का आश्वासन दिया गया, लेकिन दो साल बाद भी हालात जस के तस हैं।

ग्रामीण कौशल किशोर मिश्रा, अंबिका प्रसाद मिश्रा, विवेक सिंह, शिवलोचन और मदन तिवारी ने बताया कि चुनाव के दौरान किए गए वादे के बावजूद सड़क की तस्वीर नहीं बदली। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिससे आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से आवागमन और भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सड़क की जल्द मरम्मत कराकर आवागमन सुगम कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें