रायबरेली। शहर में शुक्रवार को हर तरफ जाम नजर आया। ऐसे में दिवाली की खरीदारी करने निकले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदूषण के मद्देनजर शहर के मुख्य बाजार सुपर मार्केट में छोटे-बड़े वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया है।
हाथी पार्क, जिला अस्पताल चौराहा, दीवानी चौराहा, कहारों का अड्डा, रेलवे स्टेशन रोड तक ही लोग वाहनों को जाने की अनुमति थी। शुक्रवार को पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण सड़क किनारे ही वाहनों को खड़ा कर दिया गया।
इस कारण दोपहर 12 बजे से ही जाम की समस्या शुरू हो गई, जो देर रात तक बनी रही। पुलिस-प्रशासन के सुगम यातायात के दावे हवा हवाई हो गए।