फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: दो घंटे जाम में जूझे लोग, बच्चे परेशान

Fri, 28 Aug 2026 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। नई बाजार मोहल्ले में बृहस्पतिवार दोपहर भीषण जाम लग गया। करीब दो घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे। इस बीच गर्मी और उमस से स्कूली बच्चे भी परेशान हुए।
विज्ञापन

दोपहर करीब डेढ़ बजे मुख्य मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। एक ओर जाम साकेत नगर तक पहुंच गया। दूसरी ओर करुणा बाजार चौराहे तक वाहनों की कतार लग गई। आचार्य नगर रोड पर भी यातायात प्रभावित रहा। जाम में कई स्कूली वाहन फंस गए। बच्चों को काफी देर तक जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा।

ई रिक्शा और दोपहिया वाहनों के निकलने तक की जगह नहीं बची। राहगीरों को भी परेशानी हुई। कुछ वाहन चालक रास्ता बदलकर निकल गए। स्कूली बच्चों ने बताया कि कस्बे में आए दिन जाम लगता है। इससे घर पहुंचने में काफी देर हो जाती है। देर से पहुंचने के कारण ट्यूशन और पढ़ाई भी प्रभावित होती है। बच्चों ने प्रशासन से जाम की समस्या से राहत दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के मुताबिक नई बाजार में अतिक्रमण के कारण सड़क संकरी हो गई है। ऐसे में थोड़ी देर के लिए भी वाहनों का दबाव बढ़ने पर जाम लग जाता है। साढ़े तीन बजे यातायात धीरे धीरे सामान्य हुआ। इसके बाद आवागमन पूरी तरह बहाल हो सका। जाम के दौरान पुलिसकर्मियों और राहगीरों के बीच कई बार कहासुनी भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें