फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: कटौती पर भड़के लोग, घेरा उपकेंद्र

Tue, 04 Aug 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
सतांव के अटौरा उपकेंद्र में बिजली समस्या को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
विज्ञापन
सतांव। अटौरा उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को बिजली संकट से राहत नहीं मिल पा रही है। लो वोल्टेज और अघोषित कटौती से बिजली उपकरण शोपीस बने हैं। इससे खफा चिलौला भगरिया गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को अटौरा बुजुर्ग विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। वे उमस भरी भीषण गर्मी के बीच लो वोल्टेज और कटौती से परेशान थे। ग्रामीणों ने बिजली दो, अन्याय नहीं सहेंगे के नारे लगाए और अधिकारियों के खिलाफ भड़ास निकाली।
विज्ञापन



ग्रामीण रामनरेश, लक्ष्मण, लल्लू प्रसाद, शिव कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पिछले कई दिनों से यह समस्या बनी हुई है। गांव में दिन में सिर्फ दो-तीन घंटे बिजली मिल रही है। पूरे गांव के कनेक्शन 25 केवी के ट्रांसफार्मर से जुड़े हैं। कम वोल्टेज के कारण पंखे और सबमर्सिबल जैसे घरेलू उपकरण नहीं चल पाते। रात में बार-बार बिजली काटने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

घरेलू काम और खेती-किसानी भी चौपट हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली कटौती इतनी अधिक हो रही है कि रोपाई के बाद फसलों को पानी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने उच्चाधिकारियों को इस बारे में बार-बार अवगत कराया। अधिकारियों को कई शिकायती पत्र भी दिए, लेकिन शिकायतों को अनसुना कर दिया गया।
विज्ञापन


उपखंड अधिकारी पीएस राना ने बताया कि लोगों को समझाकर शांत कराया। आश्वासन दिया कि गांव में 25 की जगह 63 केवीए ट्रांसफार्मर लगाने के लिए उच्चाधिकारियों को लिखापढ़ी की जाएगी।

लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे ग्रामीण, मौके पर खड़ी पुलिस की टीम। संवाद- फोटो : सर पर पट्टी एवं हाथ में प्लास्टर लगाकर विरोध करते सपा विधायक इंजी. सचिन यादव। स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें