फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बुखार, डायरिया व सीने में दर्द के मरीज बढ़े

Sat, 03 May 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली जिला अस्पताल में शुक्रवार को उमड़ी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
रायबरेली। जिला अस्पताल में शुक्रवार को बुखार की चपेट में आई चार साल की बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। सीने में दर्द से पीडि़त युवक ने भी इलाज शुरू होने से पहले ही इमरजेंसी में दम तोड़ दिया। इमरजेंसी व ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। एक-एक करके बुखार, डायरिया और चेस्ट पेन के 25 से अधिक मरीजों को भर्ती किया गया। गर्मी से मरीजों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन


शुक्रवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शहर के मोहद्दीनपुर निवासी मीठी (4) को बुखार की चपेट में आने के बाद भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सुबह करीब 9.55 बजे भदोखर क्षेत्र के फकीर कर पुरवा निवासी ब्रजेश (39) को इमरजेंसी में लाया गया। परिजनों ने बताया कि सीने में तेज दर्द उठने के बाद हालत खराब हो गई। डॉ. सलीम ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।

शुक्रवार सुबह से ही सीने में दर्द, बुखार व डायरिया के मरीजों की भीड़ इमरजेंसी में रही। मामता (55), सिम्मी (30), भागीरथ (40), मनोज (47), राजेंद्र (48), मीना (41), अभिषेक (11), हिमांशु (25), पूजा (2), योगेश (40), मानसी (18), रोहित (27), शिवांश (2), प्रकृति (2) समेत 25 मरीजों को भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


उधर, ओपीडी में सुबह से ही भीड़ रही। खासकर मेडिसिन विभाग में सबसे अधिक 700 से अधिक रोगी पहुंचे। दवा काउंटर पर लंबी लाइन देखने को मिली। 2000 से अधिक मरीज ओपीडी में इलाज कराने के लिए पहुंचे।


इलाज के पर्याप्त बंदोबस्त
गर्मी को देखते हुए लोग एहतियात बरतें। डायरिया के साथ ही बुखार के मरीज भी बढ़े हैं। वार्डों के साथ ही ओपीडी में भी मरीजों की जांच और इलाज के पर्याप्त बंदोबस्त हैं। दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

-डॉ. प्रदीप अग्रवाल, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें