रायबरेली में शुक्रवार को स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। -संवाद
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली सभी ट्रेनें शुक्रवार को विलंब से आईं जिससे यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। वाराणसी जाने वाली दो समर स्पेशल ट्रेनें बहुत ज्यादा देर से पहुंचीं। इनमें मुंबई से आने वाली समर स्पेशल चार घंटे तो दिल्ली से आने वाली समर स्पेशल छह घंटे लेट रही।
चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस दो घंटे और प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस सवा घंटे देर से आई। सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस, देहरादून-बनारस जनता मेल, बनारस-देहरादून जनता मेल, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर एक-एक घंटे विलंब से पहुंची।
प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटे देर से आई। बृहस्पतिवार देर रात वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस चार घंटे, बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस तीन घंटे, नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पौने दो घंटे देर से पहुंची। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सभी ट्रेनें पहले से लेट होने के कारण विलंब से आई हैं।