फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

305 मीट्रिक टन चीनी मिली, एक लाख कार्डधारकों में बंटेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लॉकडाउन के दौरान घरों में रह रहे जिले के एक लाख अंत्योदय कार्डधारकों को तीन-तीन किलो चीनी मिलेगी। कार्डधारकों को 18 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मूल्य चुकाना होगा। शासन से जिले को 305 मीट्रिक टन चीनी मिल गई है। कोटेदारों को 20 मई के बाद चीनी का उठान करने के आदेश दिए गए हैं। जून महीने में चीनी का वितरण टीमों की मौजूदगी में होगा।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान अप्रैल, मई और जून महीने की एक-एक किलो के हिसाब से जिले के 1,01,913 अंत्योदय कार्डधारकों में चीनी का वितरण सस्ते रेट पर करवाने के आदेश दिए गए हैं। जून महीने की पांच तारीख से अंत्योदय कार्डधारकों को 18 रुपये प्रति किलो के हिसाब से तीन-तीन किलो चीनी का वितरण किया जाएगा। जिले को 305 मीट्रिक टन चीनी मिली है। आगामी 20 मई के बाद कोटेदार चीनी का उठान करेंगे। अगले महीने चीनी के वितरण के लिए टीमें भी बनाई जा रही है।
इन अंत्योदय कार्डों पर मिलेगी तीन-तीन किलो चीनी
ब्लॉक का नाम अंत्योदय कार्डधारक
अमावां 5746
ऊंचाहार 3257
खीरों 8033
छतोह 3350
जगतपुर 3671
डलमऊ 6803
डीह 3793
गौरा 4303
बछरावां 8028
महराजगंज 4862
राही 8951
रोहनियां 1534
लालगंज 6792
शिवगढ़ 2160
सतांव 7059
सरेनी 8635
सलोन 6374
हरचंदपुर 5267
शहर 3233
कुल 1,01,913
जिले के 1,01,913 अंत्योदय कार्डधारकों को अगले माह तीन-तीन किलो चीनी 18 रुपये प्रति किलो के हिसाब से दी जाएगी। 305 मीट्रिक टन चीनी आ गई है। टीमों की मौजूदगी में चीनी का वितरण करवाया जाएगा। -केएन सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें