फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: तड़पते हैं मरीज, स्ट्रेचर से ढोई जाती ईंटें

Sun, 13 Apr 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
जिला अस्पताल के ओपीडी परिसर में स्ट्रेचर पर ईंटें लादकर ले जाता श्रमिक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रायबरेली। जिला अस्पताल में मरीजों को स्ट्रेचर के लिए इंतजार करना पड़ता है, क्योंकि स्ट्रेचरों से ईंटों की ढुलाई की जा रही है। शनिवार को जिला अस्पताल का ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। ओपीडी कक्षों के बगल से स्ट्रेचर पर ईंटें लादकर श्रमिक घसीटने हुए उसे ले जा रहा है। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों पर कोई असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही की हद पार हो गई है। जिला अस्पताल परिसर में मरम्मत का काम चल रहा है। अस्पताल के अंदर ईंटों की ढुलाई करने में स्ट्रेचरों का प्रयोग किया जा रहा है। बताते हैं कि ओपीडी के दौरान मुख्य गेट पर स्ट्रेचर आदि की सुविधा मरीजों के लिए की गई है, लेकिन जरूरत पड़ने पर मरीजों को स्ट्रेचर नहीं मिल पाता है।

शनिवार को ही स्ट्रेचर से ईंटें ढोने का वीडियो सामने आया। प्रभारी सीएमएस डॉ. प्रदीप अग्रवाल का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। स्ट्रेचरों का प्रयोग सिर्फ मरीजों को लाने में किए जाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें