फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सांस की समस्या से पीड़ित मरीज की मौत, 19 भर्ती

Fri, 12 Jun 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में मौसम में बदलाव आने के बाद सरकारी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। जिला अस्पताल के साथ ही सीएचसी में भी ओपीडी में मरीज बढ़े हैं। रोजाना प्रत्येक सीएचसी में डेढ़ सौ से लेकर ढाई सौ तक मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। इसमें बुखार, उल्टी-दस्त, पेट दर्द और सीने में दर्द के ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सांस की समस्या के चपेट में आने के बाद भर्ती कराए गए मरीज की मौत हो गई। बुखार, उल्टी-दस्त और पेट दर्द के 19 से अधिक मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया। गुरुबख्शगंज क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी सूरजपाल (55) को सांस लेने में समस्या बढ़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई।

इसके अलावा बुखार और उल्टी दस्त के चपेट में आने के बाद अमना (9),कमला (26), गुना (30), अजय (10), श्यामकली (40), इलहान (3) आदि मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया। बृहस्पतिवार को ओपीडी में भी भीड़ रही। परचा बनवाने के बाद मरीजों ने ओपीडी कक्षों के बाहर इंतजार किया। इसके अलावा सीएचसी स्तर पर भी मरीजों की भीड़ रही।
विज्ञापन


जगतपुर, ऊंचाहार, लालगंज, सलोन, बछरावां आदि सीएचसी में सबसे ज्यादा मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। सीएमओ डॉ. नवीनचंद्रा का कहना है कि मौसम में बदलाव के कारण मरीज बढ़ रहे हैं। सभी सीएचसी अधीक्षकों को अलर्ट किया गया है। सीएचसी आने वाले मरीजों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए हैं। गंभीर मरीजों को ही जिला अस्पताल रेफर करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें