रायबरेली जिला अस्पताल के परचा काउंटर पर शुक्रवार को लगी भीड़। -संवाद
रायबरेली। जिले में डायरिया और बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। उल्टी-दस्त के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही 18 अन्य रोगियों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया। शुक्रवार को ओपीडी में भी भीड़ रही। ऐसे में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। परचा और दवा काउंटर पर लंबी लाइन लगानी पड़ी।
गुरुबख्शगंज के चंदई रघुनाथपुर निवासी राज बहादुर (55) को बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। उल्टी-दस्त के साथ ही पेट दर्द की समस्या थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
शुक्रवार को सरवन (35), दीप्ति (46), आरती (20), राज कुमार (54), आकांक्षा (25), शिवांश (4) व उमेश (40) आदि मरीजाें को भर्ती कराया गया। ओपीडी में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही परचा काउंटर पर भीड़ रही।
ओपीडी के बाहर भी मरीजों को इंतजार करना पड़ा। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. रुद्रांश मिश्रा का कहना है कि इस मौसम में एहतियात बरतने की जरूरत है। समस्या होने पर मरीज को नजदीक के अस्पताल में ले जाकर इलाज शुरू कराएं।