फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों का सफर होगा सुहाना

Fri, 01 Jan 2016 11:02 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजाधर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। अध्यक्ष ने कहा कि बसों का संचालन शुरू होने से यात्रियों को आने जाने में फायदा होगा। एआरएम आरपी सिंह ने बताया कि एक बस सुबह 5:30 बजे बस स्टेशन से अमावां, जगदीशपुर, जायस होते हुए कानपुर जाएगी।
विज्ञापन


दूसरी बस सुबह 5:30 बजे से बस स्टेशन से फुरसतगंज, जायस, जगदीशपुर, अमावां होते हुए कानपुर जाएगी। तीसरी बस रालपुर, लालगंज, रायबरेली होते हुए लखनऊ जाएगी चौथी बस रायबरेली, भोजपुर होते हुए कानपुर जाएगी।

एआरएम ने कहा कि इन रूटों पर बसों का संचालन होने से इसका सीधा फायदा यात्रियों को मिलेगा। जिन रूटों पर बसों का संचालन नहीं हो रहा है, प्रयास होगा कि उन रूटों पर भी जल्द बसों का संचालन शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें