फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल की खुशियों में डूबे लोग

Fri, 01 Jan 2016 10:44 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल का जश्न जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। गुरुवार की देर रात से शुरू हुई डांस पार्टी और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम दूसरे दिन सुबह तक जारी रहा। एक-दूसरे को जहां लोगों ने नए साल की बधाई दी। किसी ने गुलाब, बुके, गिफ्ट तो कोई डायरी-पेन देकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान कई संस्थानों में जश्न का माहौल रहा। इंदिरा उद्यान में परिवार के साथ लोगों ने खूब जश्न मनाया।
विज्ञापन


वहीं होटल और रेस्टोरेंट पूरी तरह से गुलजार रहे।
आईटीआई के ऑफीसर्स क्लब में गुरुवार की शाम रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। कलाकारों ने डांस और गीत प्रस्तुत कर सभी को मंगत्रमुग्ध कर दिया। आईटीआई इकाई प्रमुख के. अलिगेशन, एजीएम आर कृष्णा प्रसाद, वीबी सिंह, जीके जैन, एसएस पांडेय, कौशल कुमार मौजूद रहे।

वहीं आईएमए की ओर से कचेहरी रोड स्थित होटल में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। यहां पर लोगाें ने एक-दूसरे को नए साल की बधाई दी। रात में घड़ी की सूई 12 पर पहुंचने के साथ ही नए साल के विश देने का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह होते हुए लोग एक-दूसरे को बधाई देने में लग गए। कोई छत पर खड़ा होकर नए साल की मुबारकबाद देता दिखा तो कोई मोबाइल पर व्यस्त रहा। सुबह का यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन


इंदिरा उद्यान और शहीद स्मारक पर कई लोग अपने परिवार के साथ पहुंचे। इस दौरान सबसे अधिक भीड़ इंदिरा उद्यान में रही। परिवार के साथ पहुंचे लोगों ने खूब मौजमस्ती की। अमावां प्रतिनिधि के अनुसार दयानंद विद्यालय परिसर में विहिप, आर्य समाज और गायत्री परिवार की ओर से हवन पूजन हुआ। सुख, शांति के लिए हवन में आहूति डाली। त्रिभुवन सिंह, सतेंद्र सिंह, वीर बहादुर सिंह, वीरभान सिंह, विनय सिंह मौजूद रहे।

फेसबुक, वॉटसएप और एसएमएस का चला दौर
नए वर्ष पर आधुनिक उपकरणों का भी लोगों ने जमकर प्रयोग किया। फेसबुक, वॉटसएप तो कोई मोबाइल से ही एसएमएस भेजकर बधाई देता रहा। इस दौरान कई बार तो मोबाइल कंपनियों के नेटवर्क धड़ाम हो गए। कई-कई बार फोन मिलाने के बाद किसी तरह लोगों की बात हो सकी। इस दौरान मोबाइल धारक बधाई देने के लिए आतुर रहे।

मंदिरा में उमड़े लोग, की पूजा अर्चना
नव वर्ष पर शहर के प्रमुख मंदिरों पर पहुंचकर लोगों ने पूजा अर्चना की। इस दौरान अभयदाता मंदिर, मां मंशा देवी मंदिर, दुर्गा मंदिर, पहलवानवीर बाबा मंदिर में सबसे अधिक भीड़ रही। छोटी बाजार में दुर्गा चालीसा का पाठ हुआ। उधर, विकास भवन परिसर में शंकरजी के मंदिर पर रामचरित मानस पाठ के समाप्त होने पर हवन पूजन हुआ। इसके बाद प्रसाद वितरण हुआ। इस मौके पर केडी त्रयंबक, श्रीकृष्ण मिश्रा, सुरेंद्र मिश्रा, वीरेंद्र अवस्थी, सूरज मौर्या मौजूद रहे।

धूमधाम से मना नया वर्ष
एनटीपीसी ऊंचाहार आरोही क्लब तथा जागृति क्लब में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। समूह महाप्रबंधक राकेश सैमुएल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं प्रशासनिक भवन में समूह महाप्रबंधक ने केक काटा। कहा कि ऊंचाहार परियोजना के सामने जो चुनौतियां हैं, उन्हें सहज भाव से लेते हुए लक्ष्य तक सभी को पहुंचना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें