फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली-टांडा हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को चुकाना होगा टोल

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। रायबरेली-टांडा हाईवे से सरपट गुजरने वाले वाहन चालकों को अब टोल टैक्स चुकाना पड़ेगा। इसके लिए एनएचएआई ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जायस क्षेत्र के गांधी नगर के पास ऐंधी गांव के पास टोल प्लाजा का निर्माण पूरा हो गया है। 17 दिसंबर से यहां पर टोल टैक्स वसूला जाएगा। उद्घाटन की तैयारियों को पूरा करने में महकमा जुटा है।
विज्ञापन

रायबरेली-टांडा हाईवे का निर्माण में 636 करोड़ की लागत से कराया गया है। यह हाईवे बनकर एक महीने पहले तैयार हो गया है। हाईवे पर करीब आठ हजार वाहनों का प्रतिदिन आवागमन रहता है। आने-जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिल गई है। हाईवे का निर्माण पूरा होने के बाद इस पर अब टोल टैक्स वसूलने की प्रक्रिया एनएचएआई ने शुरू कर दी है।
जायस क्षेत्र के गांधी नगर के पास टोल प्लाजा का निर्माण हो चुका है। 17 दिसंबर को इस टोल प्लाजा का शुभारंभ होगा। शुभारंभ के बाद टोल टैक्स वसूला जाएगा। हर टोल प्लाजा की तरह यहां पर भी यहां पर यात्रियों की सुविधा के लिए हर सुविधा का इंतजाम किया गया है। एनएचएआई के प्रबंधक उत्कर्ष शुक्ला ने बताया कि टोल प्लाजा पर प्रसाधन, चिकित्सा, एंबुलेंस के अलावा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने के लिए हाईटेक मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन

रायबरेली-टांडा हाईवे का निर्माण कार्य एक महीने पहले पूरा हो गया है। अब इस पर टोल टैक्स की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। 17 दिसंबर को इसका उद्घाटन कराया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। रायबरेली-टाडा हाईवे के निर्माण में 636 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।-पीके गुसाई, पीडी एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें