फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन कैशलेन से निकाले गए 20 हजार वाहन, हाईवे पर थमी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले से निकले हाईवे पर बने चार टोल प्लाजा पर फास्टैग की सुविधा अनिवार्य कर दी गई है। पहले दिन रविवार को हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थमने से लंबा जाम लगा रहा। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब 15 हजार वाहन फास्टैग से निकाले गए, जबकि करीब 20 हजार लोगों के पास यह सुविधा नहीं होने से उन्हें कैश लेन से निकलना पड़ा।
विज्ञापन

जिले से होकर निकले रायबरेली-बांदा और रायबरेली-जौनपुर हाईवे पर चार टोल प्लाजा है। यह टोल प्लाजा पर एनएचएआई रायबरेली के अंतर्गत आते हैं। केंद्र सरकार ने सभी टोल प्लाजा पर टोल टैक्स फास्टैग से करने का निर्देश दिया था। एक दिसंबर से इसे लागू होना था, लेकिन एनएचएआई की तैयारियां आधी-अधूरी होने के चलते इसकी समय सीमा बढ़ाकर 15 दिसंबर कर दी गई थी।
सलोन के नूरुद्दीनपुर गांव के पास रायबरेली-जौनपुर हाईवे पर बने टोल प्लाजा पर ज्यादातर वाहन बिना फास्टैग के गुजरे। ट्रैफिक कम होने के चलते जाम नहीं लगा। नूरुद्दीनपुर टोल प्लाजा के सुपरवाइजर ने बताया कि अब तक करीब 2800 वाहन कैश लेन से निकले, जबकि करीब 520 वाहन फास्टैग से निकले। यही हाल रायबरेली-बांदा हाईवे पर ऐहार के पास बने टोल प्लाजा पर भी रहा।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा भीड़ बछरावां क्षेत्र के शेखपुर गांव के पास लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर बने टोल प्लाजा पर हुई। यहां भी भीड़ अधिक होने से के चलते दो लाइनों से कैश लेन वाले वाहन निकाले गए। पहले निकलने के चक्कर में वाहनों टोल प्लाजा के पास वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। तीन लाइनों से फास्टैग वाहन निकाले गए।
बछरवां टोल प्लाजा के मैनेजर बीएस शुक्ला ने बताया कि बताया कि ज्यादातर वाहन कैशलेन से ही निकले। सहूलियत जाम को देखते हुए दो लाइनों से कैश लेन वाहनों को निकाला गया। एनएचएआई के अफसरों का कहना है कि वाहन चालक फास्टैग अवश्य बनवा लें। एक महीने तक ही वाहनों को कैश लेन से निकाला जाएगा।
इसके बाद यह प्रक्रिया भी बंद कर दी जाएगी। यदि वह समय रहते फास्टैग नहीं बनवाते हैं तो उनसे डबल टोल टैक्स लेकर फास्टैग लेन से निकाला जाएगा। इससे वाहन चालकों को ही परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रविवार को अवकाश होने के बावजूद सभी टोल प्लाजा पर फास्टैग बनवाने के लिए काउंटर खुले रहे। बछरावां के शेखपुर टोल प्लाजा पर लखनऊ निवासी आकर्ष अवस्थी, कृष्णपाल यादव, अमरेश कुमार वर्मा, वीरेंद्र कुमार, शिवराम आदि लोगों ने फास्टैग बनवाया।
जिले के सबसे ज्यादा भीड़ लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर बछरावां क्षेत्र के शेखपुर टोल प्लाजा पर रही। वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। इससे लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। हरीश चौरसिया, सचिन सोनी, नीरज चौधरी, देवेंद्र सिंह ने बताया कि जाम लगने से आने-जाने में परेशानी हुई। इससे गंतव्य तक पहुंचने में विलंब भी होगा।
वाहन चालकों को फास्टैग बनवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। पहले दिन 15 हजार फास्टैग की अपेक्षा कैशलेन से ज्यादा करीब 20 हजार वाहन निकाले गए। बछरावां में सबसे ज्यादा भीड़ रही है, लेकिन यह टोल प्लाजा लखनऊ परियोजना के अंतर्गत आता है। बछरावां में दो कैश लाइन से वाहनों को निकाला गया, ताकि ज्यादा जाम न लग सके।-पीएस गुसाई, पीडी एनएचसएआई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें