फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ट्रेनों का रास्ता बदलने से यात्रियों को परेशानी

Mon, 29 Jun 2026 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
बछरावां रेलवे स्टेशन में ट्रेनों के डायवर्जन होने से प्लेटफॉर्म पर कुछ ही यात्री ट्रेन के आने क
विज्ञापन
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली ज्यादातर ट्रेनों का संचालन बिगड़ा हुआ है। जंघई के निकट लखनऊ-वाराणसी रेलमार्ग के दोहरीकरण कराया जा रहा है, जिससे ट्रैक पर काम चल रहा है। ऐसे में पंजाब मेल समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को दूसरे रास्तों से चलाया जा रहा है, जिससे ये ट्रेनें नहीं आ रही हैं। इसीलिए यात्रियों को लखनऊ तक रोडवेज बसों के सहारे जाना पड़ रहा है, ताकि वहां से ट्रेनों से सफर कर सकें।
विज्ञापन


रेल लाइन दोहरीकरण के अंतर्गत गौरा, सुवंसा, बादशाहपुर, निभापुर एवं जंघई स्टेशनों को नई रेल लाइन से जोड़ने का काम चल रहा है। यही वजह है कि कई ट्रेनों को दूसरे रास्तों से दौड़ाया जा रहा है। रविवार को लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल और दिल्ली-वाराणसी स्पेशल सुल्तानपुर के रास्ते दौड़ाई गई। इससे ये ट्रेनें नहीं आईं।

इनके अलावा पटना-जम्मू तवी अर्चना एक्सप्रेस, जम्मू तवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस, पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस समेत कई स्पेशल ट्रेनें अपने तय दिवसों पर दूसरे रास्ते से चलाई जा रही हैं। जिन ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है, उन ट्रेनों से सफर करने के लिए यात्रियों को रोडवेज बसों से लखनऊ तक जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


रूट डायवर्जन वाली ट्रेनों से रोजाना 500 से अधिक यात्री रायबरेली और बछरावां स्टेशनों से सफर करते हैं। ऐसे में इन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। रायबरेली और जौनपुर के बीच रोजाना दौड़ने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस तो प्रतापगढ़ तक ही चलाई जा रही है। इस ट्रेन से जाने वाले यात्रियों को जौनपुर जाने के लिए दूसरी व्यवस्था करनी पड़ रही है। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि 30 जून तक काम चलेगा। एक जुलाई से सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें