फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: दो ट्रेलरों की भिड़ंत से हाईवे पर लगा जाम, चालक गंभीर

विज्ञापन
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांदा-बहरेाइच मार्ग पर भवानीगढ़ चौराहे के पास हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रे
विज्ञापन
शिवगढ़। बांदा-बहराइच राजमार्ग पर शनिवार रात करीब दो बजे दो ट्रेलरों की भिड़ंत हो गई। हादसे में चालक और क्लीनर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रेलरों को हटवाकर करीब एक घंटे बाद यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, दोनों ट्रेलर बछरावां से हैदरगढ़ की ओर जा रहे थे। अंग्रेजी शराब की दुकान के पास पीछे से आ रहे एक ट्रेलर ने आगे चल रहे ट्रेलर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पीछे वाले ट्रेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक लिटिल पांडेय तथा क्लीनर गिरिजा शंकर पांडेय वाहन में फंस गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला ने बताया कि चालक की हालत गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें