फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट डालने के लिए पहुंचीं मायके

Thu, 10 Dec 2015 11:51 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हर कोई जल्द से जल्द मताधिकार का प्रयोग करने के लिए आतुर दिखा। खासकर वह युवतियां, जिनकी शादी इस बार होने पर वह ससुराल चली गईं थीं। लेकिन वोट की खातिर उनके कदम मायके तक आ पहुंचे।
विज्ञापन


पुरुष और महिलाओं की लंबी-लंबी कतारें वोटरों को उत्साह को बयां कर रही थी। कुछ ऐसे लोग थे, जो घंटों बाद लाइन में लगने से थककर जमीन पर बैठ गए, पर वोट डालने के बाद ही घरों को वापस लौटे।

धूप खिलने पर लोगों ने राहत महसूस की। जिले के ऊंचाहार, रोहनियां, सलोन, जगतपुर, दीनशागौरा में अंतिम चरण में मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ। सुबह कोहरे था, लेकिन इसका असर कहीं पर दिखा नहीं।
विज्ञापन


जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र के मतदान केंद्र नवाबगंज में महिला और पुरुष वोटरों की कतारें सुबह से ही लग गई। कतार में खड़ी सीमा परवीन की इस साल शादी हुई थी, लेकिन वोट डालने के लिए वह मायके पहुंची थी।

कहती हैं कि वोट डालना जरूरी था, इसलिए समय निकालकर घर चली आई। मतदान केंद्र प्राथमिक स्कूल जगतपुर और कूड़ में भी वोटरों में मतदान को लेकर उत्साह देखा गया।

पुरुषों के साथ ही बड़ी संख्या में महिलाएं वोट डालने के लिए लाइन में खड़ी नजर आईं। मालती गुप्ता व अर्चना सिंह की शादी इसी साल हुई थी, जो वोट डालने के लिए ससुराल से मायके पहुंची थी।

ऊंचाहार ब्लॉक क्षेत्र के मतदान केंद्र पूरे बाबा और बाबूगंज के बूथों पर भी वोटरों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इन मतदान केंद्रों पर पुरुष और महिला वोटरों में मताधिकार का प्रयोग करने के लिए होड़ रही।

संध्या व काव्या की शादी इसी साल हुई थी, लेकिन वह भी ससुराल से मायके वोट डालने पहुंची। सलोन ब्लॉक क्षेत्र के बराडीह, परहरी, सलोन, पारी ऐसे मतदान केंद्र रहे, जहां पर मतदान में वोटरों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

ऐसी तमाम युवतियां रहीं, जो ससुराल से वोट डालने के लिए गांव आई हुई थी। चौथे चरण एवं अंतिम चरण के मतदान में भी वोटरों ने वोट डालने के लिए गजब का जज्बा दिखाया।

दीनशाहगौरा ब्लॉक क्षेत्र के भी मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए मतदाताओं की भीड़ रही। कोहरे और सर्दी का असर मतदान पर नहीं दिखा। सुबह से ही वोटर घरों से बूथों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें