फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के बाद आ सकते मुख्यमंत्री, तैयारी में जुटे अफसर

Thu, 10 Dec 2015 11:49 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम की ओर से जिले के सभी विभागों के अफसरों को कार्यों और व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। सभी अधिकारियों को कार्यों का मौके का निरीक्षण करके पांच-पांच दिन की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के भी आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय से डीएम को पत्र आया है कि पंचायत चुनाव के बाद योजनाओं एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने का प्रस्ताव है।

पत्र मिलने के बाद डीएम की ओर से पावर कॉर्पोरेशन, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विकास विभाग, लोक निर्माण विभाग, समाज कल्याण विभाग, शिक्षा समेत सभी विभागों के अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया है।

डीएम ने कानून व्यवस्था के साथ ही किसानों को बिजली, खाद, बीज की आपूर्ति शत प्रतिशत करने के आदेश दिए हैं। लोहिया गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा अस्पतालों में दवाओं व स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए हैं। डीएम ने सभी अधिकारियों को कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करके कमियों को दुरुस्त कराने के आदेश दिए हैं।

इसकी रिपोर्ट भी पांच दिन में देने के आदेश दिए हैं। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार यादव का कहना है कि मुख्यमंत्री के संभावित भ्रमण का पत्र मिलने के बाद अस्पतालों का निरीक्षण किया जा रहा है।

कृषि अधिकारी एसके पांडेय का कहना है कि शत प्रतिशत किसानों को खाद व बीज की व्यवस्था की जा रही है। बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी का कहना है कि बीईओ को स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें