फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर लीक होने की आशंका पर बवाल

Sun, 08 Nov 2015 11:42 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सभी कक्ष के बाहर आ गए। हंगामा कर रहे अभ्यर्थियों के साथ पुलिस की तीखी झड़पें हुई। यही नहीं पुलिस ने अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों पर लाठियां चटकाई।
विज्ञापन


इससे अफरातफरी का माहौल रहा। अभ्यर्थियों का आरोप था कि प्रश्नपत्र की सील खुली था। साथ ही प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिका के नंबर नहीं मिल रहे थे।

सूचना मिलने पर डीएम-एसपी मौके पर पहुंचे और अभ्यर्थियों शांत कराकर परीक्षा कराई। पेपर लीक होने की आशंका पर कई अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा नहीं लिया।

जिले में 84 परीक्षा केंद्रों पर दो पॉलियों में चकबंदी लेखपाल भर्ती परीक्षा कराई गई। पहली पॉली की परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू कराई गई।

शहर के जवाहर विहार कॉलोनी स्थित परीक्षा केंद्र मदर टेरेसा इंटर कॉलेज में पर्चा लीक होने की आशंका पर अभ्यर्थियों ने हंगामा कर दिया। अभ्यर्थियों का कहना था कि प्रश्नपत्र की सील खुली थी।
विज्ञापन


इसकी सूचना मिलते ही एडीएम प्रशासन एससी चौधरी, सीओ सदर सुशील कुमार और सदर कोतवाली, मिल एरिया पुलिस मौके पर पहुंची। एडीएम ने प्रश्नपत्र चेक किए।

इस दौरान हंगामा कर रहे कुछ अभ्यर्थियों की पुलिस ने पिटाई कर दी। बाद में किसी तरह अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। यही नहीं पर्चा लीक होने की आशंका पर कई अभ्यर्थी परीक्षा दिए बिना ही वापस लौट गए।

परीक्षा केंद्र शांती मनोहर इंटर कॉलेज मुराईबाग पर पर्चा लीक होने की आशंका पर बवाल हो गया। करीब 150 अभ्यर्थियों ने परीक्षा का बहिष्कार कर दिया।

सभी कक्ष के बाहर निकलकर हंगामा करने लगे। अभ्यर्थियों का आरोप था कि प्रश्नपत्र की सील खुली थी। साथ ही प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिका के नंबर नहीं मिल रहे हैं।

इससे दिक्कत आ रही है। बावजूद इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सूचना पर एडीएम प्रशासन एससी चौधरी के अलावा जगतपुर, डलमऊ, लालगंज कोतवाली पुलिस पहुंच गई।

इस दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों की तीखी झड़पें हुई। हालात काबू में करने के लिए पुलिस ने अभ्यर्थियों व केंद्र के बाहर खड़े अभ्यर्थियों के अभिभावकों पर भी पुलिस ने लाठियां चटकाई, जिससे वहां भगदड़ मच गई।

कई अभ्यर्थी परीक्षा दिए ही लौट गए। सूचना पर डीएम सूर्यपाल गंगवार और एसपी श्रीकांत सिंह पहुंचे और उन्होंने अभ्यर्थियों को शांत कराकर परीक्षा शुरू कराई। बवाल के चलते यहां पर एक घंटे परीक्षा बाधित रही।

हालांकि परीक्षा बाधित रहने पर अभ्यर्थियों को आधा घंटे अतिरिक्त समय दिया गया। उधर, शांती मनोहर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह का कहना है कि पर्चा लीक नहीं हुआ था।

प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिका के नंबर में कुछ गड़बड़ी थी, जिसे ठीक करा दिया गया था। एडीएम प्रशासन एससी चौधरी ने बताया कि जिले में पर्चा लीक नहीं हुआ था।
विज्ञापन


अफवाह के चलते परीक्षा केंद्र मदर टेरेसा और शांती मनोहर इंटर कॉलेज मुराईबाग में कुछ अभ्यर्थियों ने हंगामा किया था। सूचना पर पहुंचकर सभी को शांत करा दिया गया। परीक्षा में कहीं कोई दिक्कत नहीं आई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें