फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पंचायत चुनाव महंगा, परचे का मूल्य दूना, बढ़ी जमानत राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2026 में इस बार दावेदारों की जेब ढीली होगी। चुनाव आयोग ने नामांकनपत्रों का मूल्य दूना कर दिया है, जबकि जमानत राशि में 50 प्रतिशत तक बढ़ोत्तरी की गई है। प्रत्याशियों के खर्च की सीमा को भी बढ़ा दिया है। वर्ष 2021 के चुनाव में जिले में ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के कुल 14755 पदों पर 25450 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया था।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान बनने का सपना देखने वालों के लिए गांव के लोकतंत्र का सफर इस बार महंगा कर दिया गया है। वर्ष 2026 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने नामांकन शुल्क, जमानत राशि और खर्च सीमा में भारी बढ़ोतरी कर दी है। महिला, अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग को पहले की तरह नामांकन व जमानत राशि में 50 फीसदी छूट प्रभावी रहेगी, लेकिन खर्च की सीमा सभी के लिए समान की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के प्रत्याशियों को सभी पदों के लिए नामांकन और जमानत की राशि आधी होगी।

इनसेट
इन बार नामांकन पत्र का मूल्य

पद वर्ष 2021 वर्ष 2026
ग्राम पंचायत सदस्य - 150 - 200

ग्राम प्रधान - 300 - 600
क्षेत्र पंचायत सदस्य - 300 - 600

जिला पंचायत सदस्य - 500 - 1000
इनसेट
जमा करनी होगी जमानत राशि

पद वर्ष 2021 वर्ष 2026

ग्राम पंचायत सदस्य- 500 - 800
ग्राम प्रधान - 2000 - 3000
क्षेत्र पंचायत सदस्य - 2000 - 3000

जिला पंचायत सदस्य - 4000 - 8000

इनसेट
चुनाव में खर्च की सीमा

पद वर्ष 2021 वर्ष 2026
ग्राम पंचायत सदस्य - 10000 - 10000
ग्राम प्रधान - 75000 - 125000

क्षेत्र पंचायत सदस्य - 75000 - 125000

जिला पंतायत सदस्य - 150000 - 250000
कोट-

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकनपत्र, जमानत राशि और खर्च की सीमा का चुनाव आयोग ने बढ़ा दिया गया है। परचे के मूल्य को दूना कर दिया गया है। जमानत राशि भी 50 प्रतिशत तक बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनायक शुक्ला, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) रायबरेली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें