फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए दिल्ली से आएंगे 79 लाख बैलेट पेपर

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। फरवरी 2021 में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। दिल्ली में करीब 79 लाख मतपत्र छप गए हैं। मतपत्रों को कड़ी सुरक्षा में लाने के लिए यहां से चकबंदी विभाग की टीम रवाना हो गई है। प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पदों मतपत्र एक साथ लाए जाएंगे। मतपत्रों को आईटीआई गोराबाजार में बनाए गए स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवाये जाएंगे।
विज्ञापन

वैसे तो त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा अब तक नहीं की गई है, लेकिन आगामी फरवरी महीने में मतदान प्रस्तावित मानकर जिले स्तर पर तैयारियों को तेज कर दिया गया है। मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य के साथ ही कोरोना के खतरे को देखते हुए पिछले पंचायत चुनाव की तुलना में जिले में पोलिंग बूथ बढ़ा दिए गए हैं।
इस बार बूथों की संख्या बढ़कर 3566 हो गई है। हालांकि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होने के बाद बूथों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। जिला प्रशासन ने मतपत्रों की व्यवस्था भी शुरू कर दी है। दिल्ली की फर्म मेसर्स कैपिटल बिजनेस सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड को मतपत्र छापने का ऑर्डर दिया गया था।
विज्ञापन

फर्म में बैलेट पेपर छपने का काम पूरा होने के बाद मतपत्रों को लाने के लिए टीम दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। करीब 79 लाख बैलेट पेपर इसी सप्ताह आ जाएंगे। दिल्ली से मंगवाए जा रहे बैलेट पेपरों को आईटीआई गोरा बाजार के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवाया जाएगा। इसके लिए भी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध कर लिए गए हैं।
दिल्ली की फर्म मेसर्स कैपिटल बिजनेस सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड से बैलेट पेपर छपवाए गए हैं। प्रधान, बीडीसी, डीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए करीब 79 लाख बैलेट पेपर लाने के लिए टीम दिल्ली भेजी गई है। कड़ी सुरक्षा में बैलेट पेपरों को लाकर यहां आईटीआई गोराबाजार के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवाया जाएगा।
विज्ञापन

-प्रेमप्रकाश उपाध्याय, एडीएम (वित्त एवं राजस्व)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें