फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पंचायत भवन बदहाल, नहीं हो पा रहे काम

Wed, 10 Dec 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
हलोर। मरम्मत कार्य न होने से महराजगंज ब्लॉक के बारी गोहन्ना ग्रामसभा का पंचायत भवन खंडहर में तब्दील हो गया है। इससे पंचायत भवन में होने वाले सरकारी योजनाओं से जुड़े कार्य के साथ ही प्रमाणपत्र इत्यादि बनवाने का काम भी बाधित बना है। ऐसे में ग्रामीणों को विकास व कल्याणकारी योजनाओं का फायदा उठाने व आय, जाति, निवास, पेंशन, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करवाने के लिए ब्लॉक मुख्यालय तक की दौड़ लगाने की परेशानी उठाना पड़ रही है। इसे लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान रामकेवल यादव ने बताया कि पंचायत भवन के जर्जर व बदहाल होने के कारण पंचायत भवन में काम काज तो दूर बैठ तक करना दुश्वार हो गया है। निगरानी न होने से पंचायत भवन से खिड़की व दरवाजे तक चोरी हो गए हैं जबकि चहारदीवारी भी जगह-जगह टूट चुकी है। इस लिए शासन को नए पंचायत भवन निर्माण का प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है। क्षेत्रीय ग्रामीण आनंद मिश्र, सतीश शुक्ल, रामकिशोर मौर्य, सुधीर तिवारी, अनिल मिश्र, छोटेलाल यादव, राकेश कुमार व रामचरन ने बताया कि ऐसे में हर छोटे बड़े काम के लिए ग्रामीणों को ब्लॉक मुख्यालय तक की दौड़ लगाना पड़ रही है। एडीओ पंचायत सीताराम वर्मा ने बताया कि पंचायत भवन निर्माण का प्रस्ताव नहीं मिला है। प्रस्ताव मिलने पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें