फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक: गांधी परिवार पर बोला हमला, कहा- अभी भी खुद को सत्ता में मानते हैं

Tue, 09 Dec 2025 01:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मंगलवार को रायबरेली दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने गांधी परिवार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि गांधी-नेहरू परिवार अब भी खुद को सत्ता में मानता है और राजा की तरह व्यवहार करता है।
 
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मंगलवार को रायबरेली पहुंचे। उन्होंने पार्टी कार्यालय अटल भवन में संगठनात्मक कार्यों के साथ एसआईआर की समीक्षा की। मीडिया से बातचीत में प्रमुख विपक्षी दल पर निशाना साधा। कहा कि कोई भी घुसपैठिया मतदाता सूची में न रहे, यह हमारी प्राथमिकता है।

विज्ञापन


यह बैठक आगामी चुनावों के मद्देनजर बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से की गई। प्रियंका गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि गांधी परिवार आज भी अपने आपको सत्ता में मानता है और वे राजा की तरह व्यवहार करते हैं।

उन्होंने कहा कि देश में बंटवारे की जिम्मेदार नेहरू-गांधी परिवार ही है। उन्होंने दावा किया कि अब जनता ने गांधी परिवार को नकार दिया है। कफ सिरप मामले में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा। सरकार इस मामले पर अपनी नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें