फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: मानदेय न मिलने पर भड़के पंचायत सहायक

Fri, 17 Oct 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
जगतपुर ब्लॉक परिसर में धरने पर बैठे पंचायत सहायक।
विज्ञापन
रायबरेली। जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र में तैनात पंचायत सहायकों को मानदेय नहीं मिल रहा है। इस कारण दिवाली फीकी होने की आशंका है। बृहस्पतिवार को सभी पंचायत सहायक ब्लॉक परिसर में एकत्र हुए और अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया।
विज्ञापन



जगतपुर विकास क्षेत्र की 39 ग्राम सभाओं में तैनात पंचायत सहायकों को लंबे समय से मानदेय नहीं मिल रहा है। पंचायत सहायकों ने खंड विकास कार्यालय जगतपुर पहुंचकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि तीन ग्रामसभा सिद्धौर, बेनीकामा, नवाबगंज के पंचायत सहायक का मानदेय मिल गया है। 30 ग्राम सभाओं के पंचायत सहायकों का मानदेय अभी तक नहीं मिला।

अनुराग सिंह पंचायत सहायक केवलपुर बरेठा को सात माह, सिंघापुर भटौली की वंदना मौर्य को 18 माह, छीछेमऊ की नीतू कुमारी को 18 माह, उमरी के आदर्श कुमार को 16 माह से मानदेय नहीं मिला है। अधिकारियों की कार्यशैली से नाराज पंचायत सहायकों ने बृहस्पतिवार को ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


पंचायत सहायकों ने कहा कि दीपावली तक मानदेय नहीं दिया गया तो कार्य बहिष्कार किया जाएगा। कार्यवाहक बीडीओ रमेश चौधरी ने बताया है कि पंचायत सहायकों की समस्या से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। जल्द ही मानदेय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें