रायबरेली। डीडीओ एसएन चौरसिया ने शुक्रवार को जिले के जगतपुर, ऊंचाहार और अमावां नामांकन केंद्रों का निरीक्षण करके व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जगतपुर में बैरीकेडिंग सहित अन्य काम पूरा न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने तत्काल काम को पूरा कराने के आदेश दिए। उन्होंने तीनों ब्लॉकों में आरओ और एआरओ से मिलकर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के साथ ही समय से नामांकन पत्र जमा कराने का काम शुरू कराने के निर्देश दिए।
डीडीओ ने सबसे पहले अमावां ब्लॉक कार्यालय स्थित नामांकन स्थल का निरीक्षण किया। यहां जो भी कमियां मिलीं, उन्हें तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
जगतपुर प्रतिनिधि के अनुसार, डीडीओ एसएन चौरसिया ने ब्लॉक स्थित नामांकन स्थल का निरीक्षण करके नामांकन पत्रों की बिक्री पर जानकारी ली। जमानत राशि जमा कर रहे लोगों से बात की। ब्लॉक के प्रधान लिपिक राम सेवक, हरिप्रसाद, एडीओ रमेश चौधरी के गैरहाजिर रहने पर जवाब मांगा। डीडीओ ने तत्काल तैयारियों को पूरा कराने के निर्देश दिए।
जगतपुर व गौरा ब्लॉक में नहीं मिले एडीओ, जवाब-तलब
जिला विकास अधिकारी एसएन चौरसिया ने जगतपुर में उपस्थित रजिस्टर को चेक किया तो एडीओ (आईएसबी) कमलेश सिंह ब्लॉक में मौजूद नहीं मिले। रजिस्टर में दीनशाह गौरा जाने की बात लिखी मिली तो डीडीओ ने दीनशाह गौरा के बीडीओ से फोन पर बात की। बीडीओ दीनशाह गौरा ने एडीओ (आईएसबी) के ब्लॉक न आने की सूचना डीडीओ को दी।
इस पर नाराजगी जताते हुए डीडीओ ने एडीओ से स्पष्टीकरण मांगने के आदेश दिए। डीडीओ ने बताया कि एडीओ (आईएसबी) जगतपुर ब्लॉक के रजिस्टर में दीनशाह गौरा ब्लॉक जाने की सूचना लिखकर गैरहाजिर मिले। बीडीओ गौरा ने भी ब्लॉक में मौजूद न रहने की जानकारी दी। इसी कारण एडीओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है।