फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने लिया नामांकन केंद्रों का जायजा, आरओ को दिए निर्देश

विज्ञापन
फटकार लगातीं एसडीएम दिव्या ओझा, थानेदार श्रीराम पांडेय। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली/डीह/सलोन/परशदेपुर। डीएम वैभव श्रीवास्तव, एसपी श्लोक कुमार ने शनिवार को सलोन, डीह और छतोह ब्लॉक पहुंचकर नामांकन का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसरों से गुफ्तगू करके आयोग के दिशा-निर्देश के अनुसार, नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराने के निर्देश दिए। डीएम व एसपी ने नामांकन कक्षों व काउंटरों पर पहुंचकर व्यवस्था को देखा। कमियों को दुरुस्त कराया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने आरओ, एआरओ सहित नामांकन कार्य में लगे अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी प्रत्याशी के नामांकन प्रक्रिया में दस्तावेजों की जांच व प्रस्तावक के द्वारा दी जाने वाली सूचनाओं की जांच कर ली जाए।
विज्ञापन

किसी भी आशंकित करने वाली सूचना को प्रथम दृष्ट्या तकनीकी रूप से बखूबी चेक कर लें। नामांकन स्थलों से हर हाल में भीड़ को दूर रखा जाए। डीएम ने डीह में आरओ डॉ. गजेंद्र सिंह और छतोह में आरओ आरएस सेंगर से व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सलोन एसडीएम दिव्या ओझा व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
कलेक्ट्रेट के नामांकन स्थल का भी किया निरीक्षण
डीएम और एसपी ने कलेक्ट्रेट स्थित एडीएम (न्यायालय) में शनिवार को जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए शुरू होने नामांकन प्रक्रिया का भी जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए।
नामांकन के दौरान भीड़ को बाहर रखने के निर्देश दिए। नामांकन के दौरान कोरोना की गाइडलाइन का भी शत-प्रतिशत पालन कराने के निर्देश दिए। लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील भी की।
फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज को किया अधिग्रहीत
पंचायत चुनाव को देखते हुए डीएम वैभव श्रीवास्तव ने शनिवार को फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज के पूरे परिसर को अधिग्रहीत कर लिया। डीएम ने बताया कि चुनाव के लिए मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण के साथ ही अन्य प्रक्रिया इसी सप्ताह शुरू होने वाली है। इसी कारण एफजी कॉलेज के पूरे परिसर और सभागार को चुनाव संपन्न होने तक अधिग्रहीत कर लिया गया है।
पीडी साहब पहले मास्क लगाइये
डीह। ब्लॉक मुख्यालय पर हो रहे नामांकन के दौरान डीआरडीए के परियोजना निदेशक प्रेमचंद्र पटेल बिना मास्क लगाए नजर आए तो निरीक्षण करने पहुंचे डीएम वैभव श्रीवास्तव ने उन्हें टोक दिया और कहा कि पहले मास्क लगाइये...। थानाध्यक्ष राकेश सिंह यादव से कहा की नामांकन में कही गड़बड़ी न होने पाएं। आचार संहिता का शत प्रतिशत अनुपालन कराएं।
विज्ञापन

एसडीएम ने किया संवेदनशील बूथों का निरीक्षण
जगतपुर। एसडीएम ऊंचाहार राजेंद्र शुक्ला ने शनिवार को अति संवेदनशील बूथ चिचौली का निरीक्षण किया। सीओ डलमऊ अशोक सिंह के साथ पहुंचे एसडीएम ने परिसर का निरीक्षण करने के साथ ही दिशा-निर्देश दिए। जगतपुर कोतवाल अजीत विद्यार्थी को हर हाल में उपद्रवी तत्वों को मतदान स्थल से 200 मीटर दूर तथा प्रत्याशियों व उनके समर्थकों को पाबंद कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें