फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 300 बेडों पर ऑक्सीजन की आपूर्ति ठप

Thu, 04 Sep 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
जिला अस्पताल में ठप पड़ा ऑक्सीजन प्लांट।
विज्ञापन
रायबरेली। प्रधानमंत्री केयर फंड से जिला अस्पताल में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट ने फिर धोखा दे दिया। प्लांट के कंप्रेशर में खराबी आने से 300 बेडों पर ऑक्सीजन की सीधी आपूर्ति ठप हो गई है। इससे सांस की समस्या के मरीजों के लिए खतरा बढ़ गया है। हालांकि, सिलिंडरों व कंसंट्रेटरों के माध्यम से मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में मरीजों को बेड पर ही पाइप के माध्यम से ऑक्सीजन मुहैया कराने के लिए एक हजार एलपीएम (लीटर प्रति मिनट) की क्षमता की प्लांट स्थापित कराया गया है। प्लांट से पाइप लाइन के जरिये बेडों तक ऑक्सीजन की आपूर्ति होती है। प्लांट के कंप्रेशर में अचानक खराबी आ गई। इससे प्लांट ने प्राणवायु तैयार करना बंद कर दिया। यह समस्या उस समय पता चली जब मरीजों को सीधे प्राणवायु मिलनी ठप हो गई।

सभी वार्डों में ऑक्सीजन सिलिंडर और कंसंट्रेटर उपलब्ध कराए गए हैं। सिलिंडरों के सहारे मरीजों की जान बचाने का काम शुरू किया गया है। सीधे ऑक्सीजन की आपूर्ति ठप होने के कारण मरीजों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्लांट को सही कराने के लिए सीएमएस ने संबंधित कंपनी को पत्र लिख दिया है। उच्चाधिकारियों को भी इस संबंध में अवगत करा दिया है। कंपनी को तत्काल प्लांट को ठीक कराकर ऑक्सीजन की आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे मरीजों के इलाज में समस्याओं का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन



दूसरे प्लांट का नहीं हो सका संचालन
जिला अस्पताल में एक और ऑक्सीजन प्लांट स्थापित है, लेकिन अब तक उससे ऑक्सीजन उत्पादन शुरू नहीं हुआ है। प्लांट के स्थापित होने के बाद उसे एक बार चलाया गया था। इसके बाद अब तक यह मरीजों के काम नहीं आया। इससे मरीजाें को और समस्या का सामना करना पड़ रहा है। एक ही प्लांट के सहारे अस्पताल के सभी 300 बेडों पर ऑक्सीजन की आपूर्ति हो रही है। अस्पताल प्रशासन अब तक इस प्लांट को शुरू कराने में सफल नहीं हो सका है।

प्लांट के कंप्रेशर में खराबी आने के कारण ऑक्सीजन का उत्पादन ठप हो गया है। सिलिंडर और कंसंट्रेटर के माध्यम से मरीजों को ऑक्सीजन दी जा रही है। संबंधित कंपनी को पत्र लिखकर प्लांट को ठीक करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

- डॉ. पुष्पेंद्र कुमार, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें