फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया की निधि से जिला अस्पताल में हर बेड पर पहुंचेगी संजीवनी

विज्ञापन
आक्सीजन प्वाइंट। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। गंभीर मरीजों के लिए संजीवनी बनी ऑक्सीजन जिला अस्पताल के सभी बेडों तक पहुंचेगी। जिला प्रशासन यह काम जिले की सांसद सोनिया गांधी की निधि से करवाएगा। इसके लिए निधि से 74.96 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में 132 और इमरजेंसी व बच्चा वार्ड में 84 ऑक्सीजन प्वाइंट सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए पहली किस्त के रूप में 44 लाख रुपये रिलीज किए गए हैं।
यूपी स्माल इंड्रस्ट्रीज कॉर्पोरेशन को जल्द ही काम शुरू करवाने के आदेश दिए गए हैं। सांसद निधि से यह काम पूरा होने के बाद जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर हो जाएंगी।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का कहर बढ़ने के बाद सांसद सोनिया गांधी ने अपनी निधि में उपलब्ध 117 लाख रुपये कोरोना मरीजों के इलाज के लिए संसाधनों के इंतजाम में खर्च करने की संस्तुति कर दी थी।
डीआरडीए ने पूरी धनराशि सीएमओ को दी। कुछ धनराशि खर्च करने के बाद सीएमओ ने सांसद निधि के करीब 96 लाख रुपये डीआरडीए को वापस कर दिए। अब इसी निधि से जिला अस्पताल के 123 बेडों तक ऑक्सीजन पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कराया गया है।
सांसद सोनिया की संस्तुति के बाद यूपी स्माल इंड्रस्ट्रीज कॉर्पोरेशन को पाइप लाइन बिछाने का काम सौंपा गया है। निर्माण एजेंसी ने जिला अस्पताल के वार्डों में 123 बेडों पर ऑक्सीजन के 132 प्लाइंट, इमरजेंसी और बच्चा वार्ड में ऑक्सीजन के 84 प्वाइंट लगाने के लिए इस्टीमेट दिया है।
एजेंसी वैक्यूम के 23 और एयर के 18 प्वाइंट भी लगाएगा। एजेंसी ने 74.96 लाख रुपये का इस्टीमेट तैयार करके सीडीओ से बजट दिलाने का अनुरोध किया।
शुक्रवार को एजेंसी को काम शुरू करवाने के लिए 60 प्रतिशत धनराशि के रूप में करीब 44 लाख रुपये रिलीज कर दिए गए हैं। जल्द ही एजेंसी वार्डों के बेडों तक ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कर देगी।
स्मृति का प्रस्ताव व 30 लाख रिलीज किए गए
सीएचसी डीह में 30 बेडों पर ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए अमेठी से सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का प्रस्ताव डीआरडीए का मिल गया है। 30 लाख रुपये भी आ गए हैं। जल्द ही सीएचसी में ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए पाइप लाइन का काम शुरू होगा। इसके लिए डीआरडीए ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।
सांसद सोनिया गांधी की निधि से जिला अस्पताल में बेडों पर ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए 74.96 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए एजेंसी को 44 लाख रुपये रिलीज करने के साथ ही काम शुरू कराने के आदेश दिए गए हैं। अमेठी सांसद स्मृति ईरानी का प्रस्ताव भी आ गया है। जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

- प्रेमचंद्र पटेल, परियोजना निदेशक, डीआरडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें