फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड ट्रक से टूटा नहर का पुल, हजारों लोग परेशान

Mon, 19 Oct 2015 11:16 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कठगर-उबरनी संपर्क मार्ग पर बने इस पुल के टूटने से करीब तीन हजार राहगीरों की आवागमन की समस्या बढ़ गई है। बाइक और साइकिल सवार जान जोखिम में डाल कर आ-जा रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं चार पहिया वाहनों को करीब 20 किलोमीटर की लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। इससे लोगों में नाराजगी है। कठगर-उबरनी संपर्क मार्ग पर पूरे नंदी गांव के पास नहर पर पुल बना था।

ग्रामीणों के मुताबिक रात में मवेशी लदे एक ओवरलोड ट्रक के गुजरने से पुल टूट गया। इससे ट्रक पुल में फंस गया। हालांकि बाद में चालक किसी तरह ट्रक निकाल लेने में सफल रहा, लेकिन पुल टूटने से करीब तीन हजार राहगीरों के आवागमन की समस्या बढ़ गई है।
विज्ञापन


इस मार्ग से उबरनी, मलपुरा, मेल्थुवा, पड़रिया, पूरे झंडा, दरिगापुर समेत करीब एक दर्जन गांव के लोगों का आना-जाना होता है।

ग्रामीण गया प्रसाद, जमुना सिंह, शिवबरन, अजय सिंह आदि ने बताया कि इस रोड से प्रतिदिन करीब तीन हजार लोगों का आवागमन होता है।

बाइक-साइकिल सवार तो किसी तरह निकल जा रहे हैं, लेकिन चार पहिया वाहनों को डलमऊ व जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए लगभग 20 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के अवर अभियंता राजपाल ने बताया कि पूरे नंदी गांव के पास नहर पर बने पुल टूटने की जानकारी नहीं है। जांच के बाद पुल की मरम्मत कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें