फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 35 घायल

Mon, 19 Oct 2015 11:10 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चीख पुकार पर पहुंचे इलाकाई ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल हुई महिलाओं और पुरुषों को टेम्पो व अन्य वाहनों से अस्पताल भिजवाया। जहां 19 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


सभी मुंडन संस्कार के बाद गंगा स्नान कर लौट रहे थे। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के कैलाशपुर निवासी राम किशुन के बेटे सक्षम और बेटी चांदनी का मुंडन संस्कार होना था।

राम किशुन दो ट्रैक्टर-ट्रॉली से रिश्तेदारों और गांव वालों को लेकर डलमऊ बच्चों का मुंडन कराने गया था। संस्कार और गंगा स्नान के बाद दोपहर में सभी डलमऊ से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


दोनों ट्रैक्टर ट्रॉली आगे-पीछे चल रही थी। इसी दौरान रायबरेली-डलमऊ रोड पर कठगर गांव के पास पीछे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के सामने एक कुत्ता आ गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज रफ्तार में थी। चालक ने अचानक ब्रेक लगाया तो ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई।

इससे ट्रॉली में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 45 लोग सवार थे। इनमें से करीब 35 लोगों को चोट आईं। गंभीर रूप से घायल करीब 19 महिलाओं और पुरुषों को नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कठगर और जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के कैलाशपुर निवासी गंगाराम, राज कुमारी, अनीता, कैलाशा, आरती, किरन, फूलमती, पूजा, संदीप, तेज बहादुर, पियारा, रामरती, शिवदेवी, माधुरी, शिवगढ़ थाना क्षेत्र के जड़ावगंज की रंजना देवी, ज्ञानवती, प्रिया, बछरावां थाना क्षेत्र के गजाखेड़ा की फूलकुमारी और अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के अलाईपुर की सुशीला देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


कोतवाल ओपी यादव का कहना है कि अचानक ब्रेक लगाने की वजह से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई थी। घायलों को नवीन पीएचसी और जिला अस्पताल में इलाज कराया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें