रायबरेली। एआरटीओ (प्रशासन/प्रवर्तन) संदीप कुमार जायसवाल और यात्री कर अधिकारी अवधराज गुप्ता की संयुक्त टीम ने गुरुवार रात से डग्गामार और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान गुरुबख्शगंज में मौरंग लदे आठ ट्रकों को सीज कर दिया गया।
बिना सीट बेल्ट और हेलमेट के लिए 60 वाहनों का चालान कर दिया। दिल्ली रूट पर परमिट के विपरीत सवारियां ढो रहीं छह बसों का भी चालान कर दिया। कार्रवाई में 84 वाहनों पर करीब आठ लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।