रायबरेली। लापता किशोरी की खोजबीन में ढिलाई बरतना डिघिया चौकी प्रभारी गौरव तालियान को महंगा पड़ गया। एसपी रवि कुमार ने बुधवार को मामले को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया। सूत्रों का दावा है कि कार्य के प्रति ढिलाई बरतने वाले अन्य पुलिसकर्मियों को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द उन भी कार्रवाई हो सकती है।
मिल एरिया इलाके के एक गांव की रहने वाली किशोरी एक माह पहले घर से लापता हो गई थी। चौकी प्रभारी किशोरी की खोजबीन में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे। बेटी के लिए परिजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत कर रहे थे। इसके बावजूद चौकी प्रभारी किशोरी को खोजने में तेजी नहीं दिखा रहे थे। पुलिस अधीक्षक (एसपी) रवि कुमार ने बताया कि डिघिया चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया है। कार्य के प्रति किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।